#Political

पेट्रोल डीजल के दाम बढऩा सरकार की नाकामी का परिणाम : सोमिल संधू

Abhi Abhi Breaking Karnal: हरियाणा युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधू ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वादे और दावे झूठे साबित हुए हैं। वैश्विक संकट का बहाना बनाकर देश में लगातार महंगाई को बढ़ाया जा रहा है। आम आदमी के मुंह से निवाला छीनने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी, पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाना देश की जनता के साथ अन्याय है। प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार यह दावे कर रही थी कि देश में पेट्रोल, डीजल एलपीजी की कमी नहीं है। किसी भी प्रकार से इनके दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। सोमिल संधू ने कहा कि अब मौका मिलते ही देश की आम जनता पर महंगाई का चाबुक चलाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने दायित्व को निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यही वजह है कि हर तरफ त्राहिमाम की स्थिति है। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, मूलभूत जरूरतों को मध्यम वर्ग पूरा नहीं कर पा रहा है। सोमिल संधू ने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण रखे और पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर सडक़ों पर आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *