हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ की करनाल इकाई का गठन, संजीत मिश्रा बने प्रधान
Abhi Abhi Breaking : हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ की करनाल इकाई का पुर्नगठन किया गया है। प्रदेश महासचिव आदित्य रावत और वरिष्ठ कॉमरेड गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन में मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से करनाल इकाई पुर्नगठन किया गया। चुनावी सभा में 250 से ज्यादा दवा प्रतिनिधि शामिल रहे। संजीत मिश्रा को प्रधान पद की जिम्मेवारी मिली। इसके अलावा मोहित गनोत्रा महासचिव, सचिन सेठ कोषाध्यक्ष, विनोद प्रजापति व अमित भाटिया उपप्रधान, अंकुर भोरिया सह कोषाध्यक्ष, प्रवेश तोमर व कमलकांत संयुक्त सचिव, जयप्रकाश कोर्डिनेटर, गीतेश व अभिषेक ओहरी कार्यालय अधिकारी, धीरज शर्मा मीडिया कोर्डिनेटर, प्रवीण चावला व कमल गर्ग ईसी हेड बनाए गए। साथ ही 10 ईसी सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश महासचिव आदित्य रावत और वरिष्ठ कॉमरेड गुरु प्रसाद ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। यकीन जताया कि दवा प्रतिनिधियों की समस्याओं को हल करवाने में सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे। नए प्रधान संजीत मिश्रा ने कहा कि संघ को और मजबूत करने का काम करेंगे।
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































