#Tech news

देहरादून बाईपास निर्माण तेज, 716 करोड़ की परियोजना से बदलेगी देहरादून की ट्रैफिक तस्वीर

Dehradun-bypass : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उत्तराखंड में देहरादून की क्षेत्रीय संपर्कता मजबूत करने और यातायात जाम कम करने के उद्देश्य से 12 किमी लंबे ग्रीनफील्ड चार-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास का निर्माण तेजी से कर रहा है। यह बाईपास दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा से जुड़ा होगा। लगभग 716 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना में अब तक करीब 44% भौतिक प्रगति हो चुकी है। यह बाईपास झझरा से शुरू होकर एनएच-7 के नए पांवटा साहिब-बल्लूपुर खंड से जुड़ते हुए आशारोरी चेक पोस्ट के पास आर्थिक गलियारे पर समाप्त होगा। परियोजना को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बाईपास देहरादून शहर के मुख्य शहरी क्षेत्र से गैर-गंतव्य यातायात को हटाकर सेलाक्वी, विकास नगर, हर्बर्टपुर और पांवटा साहिब की ओर मोड़ेगा। इससे शहर में जाम और वाहन प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। परियोजना को पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सड़क की डिजाइन गति 100 किमी/घंटा रखी गई है, जबकि वन क्षेत्रों में इसे 80 किमी/घंटा तक सीमित किया गया है। साथ ही राइट ऑफ वे को 30 मीटर तक सीमित रखा गया है, जिससे पेड़ों की कटाई कम हो और पारिस्थितिक संतुलन बना रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *