कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 4 बजे से वेबसाइट पर देख सकेंगे स्टूडेंटस
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 : यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश बोर्ड ने दे दिया है। उत्तर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट और टाइम की सूचना जारी कर दी है। 23 अप्रैल शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है। बोर्ड के अधिकारी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षाफल 2026 की घोषणा करेंगे। जिसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresult.nic.in, results.upmsp.edu.in से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































