#Tech news

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, अगले चार दिनों में 40 डिग्री के पार : आईएमडी

Weather News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अब तापमान तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।  वहीं 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, 19 अप्रैल को 39 डिग्री और 23 डिग्री तथा 20 अप्रैल को भी 39 डिग्री और 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सिर्फ चार दिनों में यानी 21 और 22 अप्रैल तक तापमान अधिकतम 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 21 और 22 अप्रैल दोनों दिन अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के साथ मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान लू चलने की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में सामान्य से अधिक दिन के तापमान के कारण शिशुओं, वृद्धजनों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों जैसे संवेदनशील व्यक्तियों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हैं। आईएमडी ने लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह जारी करते कहा कि हल्के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढकें, कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और जितनी बार संभव हो, उतनी बार पिएं, भले ही प्यास न लगी हो।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *