Renault भारत में लॉन्च करेगी 7 नई कारें, नए प्रोडक्ट Renault Group Entry Platform (RGEP) पर आधारित होंगे
Renault India ने भारतीय बाजार में सात नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ये नए प्रोडक्ट Renault Group Entry Platform (RGEP) पर आधारित होंगे। इनका उपयोग भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सेगमेंट में फिलहाल Maruti Suzuki और Hyundai जैसी कंपनियों का दबदबा है।
फिलहाल इस सेगमेंट में ब्रांड के पास Renault Kwid, साथ ही Triber MPV और Kiger SUV मौजूद हैं। इस नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी और अपने मॉडलों की क्षमता को बेहतर बनाएगी। हालांकि इसमें Kwid को शामिल नहीं किया जाएगा। यह नया RGEP प्लेटफॉर्म कई बॉडी टाइप को सपोर्ट करेगा, जिससे अलग-अलग सेगमेंट में नए अपडेट आएंगे।
इन कारों के मौजूदा वर्जन CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। आने वाले कुछ महीनों में इन मॉडलों को RGEP प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह ब्रांड के “FutuREeady India” रोडमैप का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कंपनी की मौजूदगी को बढ़ाना है। इसके अलावा, ब्रांड का लक्ष्य बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी सेक्टर में से एक में अपनी स्थिति मजबूत करना है।


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































