दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को करनाल में कांग्रेस ने दिया समर्थन
करनाल, अभी अभी। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर चल रहे दमकलकर्मियों को समर्थन देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पराग गाबा धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बुधवार को धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान संदीप त्यागी ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर पराग गाबा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करे। शहीद हुए दोनों फ़ायर कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा व नियमित सरकारी नौकरी दी जाए। प्रधान संदीप त्यागी ने कहा कि हड़ताल पर कर्मचारी आठ दिनों से डटे हैं। सर्व कर्मचारी संघ, सीटू और नगरपालिका कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है। 16 अप्रैल से नगर पालिका कर्मचारी संघ दमकल कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन शुरू करेगा। आंदोलन के पहले दिन नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी तीन दिन घंटे काम बंद रख अपना विरोध जताएंगे। इस अवसर पर धर्मबीर कैशियर, तारा चंद, सुखबीर, रजनीश, सुरेंद्र, भूपेन्द्र, राजेश, कर्ण सिंह, विक्रम पूनिया, देवेन्द्र खरखाली, एसकेएस के जिला सचिव सेवाराम बड़सर, रोबिन, हिमांशु, सुंदर लाल, राजकुमार, कपिल, सतपाल, विजय शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































