#Social

हरियाणा कालेज टीचर एसोसिएशन के करनाल जोन प्रधान बने डॉ बीर सिंह

करनाल, अभी अभी। गुरु नानक खालसा कालेज के प्रो. डा. बीर सिंह हरियाणा कालेज टीचर एसोसिएशन करनाल-पानीपत जोन के प्रधान चुने गए हैं। कालेज स्थित पूर्व सांसद स्वर्गीय सरदार तारा सिंह सभागार में आयोजित चुनाव में डा. बीर सिंह को निर्विरोध प्रधान चुना गया। हरियाणा कालेज टीचर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव डा. सुरेश पराशर की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव में दयाल सिंह कालेज के प्राध्यापक डा. प्रवीण ढांडा ने डा. बीर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका डॉ जयकुमार और डॉ दीप्ति शर्मा ने अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से डा. बीर सिंह को जोन का प्रधान चुन लिया गया। इनके अतिरिक्त केवीए डीएवी कन्या महाविद्यालय से इतिहास विभाग की प्रो. डा. रेणु बाल्यान को उपप्रधान, आईबी कालेज पानीपत से प्रो. डा. गुरनाम सिंह को जोन महासचिव बनाया गया। प्रधान चुनने के बाद डा. बीर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य सभी प्रोफेसर साथियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता दिलवाया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण से भी गुहार लगाई है। मकान किराया भत्ता की फाइल वित्त विभाग में लंबित पड़ी है। उन्होंने इस फाइल को पास करने का निवेदन किया है। इनके अलावा सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्टॉफ को मेडिकल तथा ग्रेच्युटिी देने की भी अपील की है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोन एवं जीएमएन कालेज अंबाला से डा. राजेंद्र देसवाल, प्रांतीय वित्त सचिव एवं आर्य कालेज पानीपत से डा. विजय सिंह, आईबी कालेज पानीपत से डा. प्रवीण कौशिक, डा. लैफ्टिनेंट नरवीर राठी, डा. योगेश कुमार, दयाल सिंह कालेज से डा. अक्षय कुमार, केवीए डीएवी महिला कालेज से डा. अंजु नरवाल, डा. अनुराधा नागिया, डा. सुमन, डा. ईशा, गुरु नानक खालसा कालेज से प्रो. अंजु चौधरी, डा. प्रीति, डा. अजय तथा डीएवी पीजी कालेज से डा. बलराम शर्मा तथा अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *