मोहिंदर नरवाल को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी
करनाल, अभी अभी। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। करनाल के मोहिंदर सिंह नरवाल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी मिली है। टूरिज्म कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हैं। मोहिंद्र नरवाल लंबे अर्से से भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए हैं। वह बीएमएस में कई पदों पर कर्मचारियों के हित में काम कर चुके हैं। उनकी सक्रियता और कर्मचारियों के लिए संघर्ष की भावना को देखते हुए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। फरीदाबाद में हुए संघ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम को बनाया गया है। उपाध्यक्ष अक्षय राणा, कार्यकारी अध्यक्ष बाबू लाल आर्य व कोषाध्यक्ष प्रभु शंकर बनाए गए हैं। विशेष रूप से पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीएमएस सबसे मजबूत कर्मचारी मजदूर संगठन है। अधिवेशन में मुख्यरूप से पर्यटन विभाग में हो रहे मजदूरों का शोषण व भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया। प्रबन्धन के तानाशाही रवैया व समान काम समान वेतन, केश लैस मेडिकल सुविधा देने और संगठन विस्तार व मजबूत करने पर जोर दिया गया।
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































