बार काउंसिल ऑफ हरियाणा एंड पंजाब के सदस्य बने सुवीर सिद्धू
करनाल, अभी अभी। बार काउंसिल ऑफ हरियाणा एंड पंजाब के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चंडीगढ़ निवासी एडवोकेट सुवीर सिद्धू पहले इलेक्टिड मेंबर बनेे हैं। उन्हें 3317 वोट मिले हैं। वह पंजाब के पूर्व एडवोकेट जरनल अनमोल रत्न सिद्धू के पुत्र हैं। उनकी जीत की खुशी में मंगलवार को करनाल में वकीलों ने लड्डू बांटे। एडवोकेट अनुज चौहान ने कहा कि जल्द ही एडवोकेट सुवीर सिद्धू और उनके पिता अनमोल रत्न सिद्धू को करनाल आमंत्रित कर अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इधर चंडीगढ़ कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे करनाल के युवा वकील ध्रुव गर्ग ने एडवोकेट सुवीर सिद्धू को बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि सुवीर सिद्धू से वह पहले कई बार मिल चुके हैं। हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहता है।
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































