#Political

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का करेंगे जोरदार अभिनंदन : एनपी सिंह चौहान

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन व प्रदेश प्रवक्ता एनपी सिंह चौहान ने कहा कि 12 अप्रैल को रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा का सम्मान समारोह करनाल में आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन आरके पुरम पार्ट दो नजदीक हॉकी स्टेडियम वार्ड नो 2 में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। समारोह को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है। घर-घर जाकर लोगों को भी कार्यक्रम का न्यौता दिया जा रहा है। एडवोकेट अनुज चौहान ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो रही। युवाओं को बेरोजगारी के जाल में फंसाया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग नशा करने लगा है। युवाओं के हित कांग्रेस में ही सुरिक्षत हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समारोह में पहुंचकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का अभिनंदन करें और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। एडवोकेट चौहान ने वकीलों से भी कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया और घर घर जाकर लोगो से अधिक संख्या में आने का अनुरोध कर रहे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *