करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का व्यापारियों ने किया स्वागत

करनाल, अभी अभी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मंगलवार को करनाल में युवा समाजसेवी विकास बंसल के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां व्यापारियों की ओर से उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। व्यापारियों ने डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट की। सूरजभान बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. अर्चना गुप्ता का करनाल आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस स्वागत कार्यक्रम में व्यापारिक वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के करनाल आगमन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ अर्चना गुप्ता ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश प्रदेश के विकास में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर, सूरजभान बंसल, नवीन बंसल, विकास बंसल, मनीराम, जितेंद्र, विनय, जगदीश व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































