#Social

विकास बंसल बने अग्रवाल वैश्य विकास संगठन के प्रदेश संगठन सचिव

करनाल, अभी अभी। युवा समाजसेवी विकास बंसल को अग्रवाल वैश्य विकास संगठन में प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया गया कि वे अपनी कार्यक्षमता, अनुभव, संगठनात्मक कौशल और समाज सेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। अपनी नियुक्ति पर विकास बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता और प्रदेश महासचिव विकास गर्ग का आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि विकास बंसल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखते हुए समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरित करना, जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना और समाज में आपसी भाईचारे एवं एकजुटता की भावना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उनकी इसी सक्रियता और समाज के प्रति सकारात्मक सोच को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। विकास बंसल ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने, नई सामाजिक एवं संगठनात्मक पहल को गति देने तथा युवाओं को संगठन के साथ जोडऩे के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही समाज के लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अग्रवाल वैश्य विकास संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *