#Social

महाछठ पर्व के उपलष्य में करनाल में निकाली कलश यात्रा

10 से 16 नवंबर तक सूर्य मंदिर में किया जाएगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से महाछठ पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कृष्णा नगर हनुमान मंदिर से सूर्य मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। महिला श्रद्धालु भजन कीर्तन व नृत्य करती नजर आई। सूर्य मंदिर में उमेश चौहान ने ध्वजा रोहण की रस्म अदा की। कलश यात्रा में आचार्य श्री सुशील शास्त्री रथ पर सवार रहे। वह प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। कलश यात्रा को पार्षद हरजीत सिंह लाडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने आर्शीवचनों में सुशील शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीमद्भागवत कथा सुनने वाला व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि महाछठ पर्व कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर से 16 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर तक कथा शाम को सात से 10 बजे तक होगी। 15 नवंबर को शाम चार से सात बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह चार से सात बजे तक होगी। 15 नवंबर की शाम को भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। 16 नवंबर की सुबह उदयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ इस महा उत्सव का समापन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पार्षद सुधीर यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, आरएस सिंह, शत्रोघन राय, राम दयाल यादव, रोहित कुमार, मुंशी राय, रामविलास यादव, राम सागर राय, सिकंदर मेहतो, नागेंद्र मेहतो, भोला राय, अरविंद यादव, भूषण यादव, राज कुमार, दिलीप कुमार, दीवाकर प्रसाद, संजीव कुमार, उमा शंकर, अजय कुमार, वशिष्ठ पंडित, राजन पंडित, नंद किशोर गुप्ता, कृष्ण कुमार, राम सोगारथ, शंकर गुप्ता, घनश्याम, अनिल, संजय, रवि व सुमित कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *