कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर बच्चों को भेंट किए फल और स्टेशनरी

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा जी के जन्मदिन के अवसर पर करनाल स्थित अनाथालय में बच्चों के बीच फल एवं पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को फल, कॉपी और पेन वितरित कर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर राजेंद्र बल्ला, सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुकेश चौधरी स्टेट मीडिया वाइस चेयरमैन हरियाणा युवा कांग्रेस ने कहा कि कुमारी सैलजा जी का जन्मदिन बच्चों के बीच पहुंचकर और उनके साथ खुशियां बांटकर मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। कुमारी सैलजा जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल फल वितरित करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना भी इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कुमारी सैलजा जी का जन्मदिन समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाना सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश है। इस अवसर पर साथ में पंकज रंगा, राजेश आर्य, कार्तिके, राजबीर आदि मौजूद रहे।






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































