सूर्य मंदिर में किया सर्वमनोकामना सिद्धि हवन यज्ञ

करनाल, अभी अभी। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित सूर्य मंदिर में विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और परिवारों मेें सुख समृद्धि की कामना के साथ हवन यज्ञ किया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने हवन यज्ञ में आहूतियां डाली। मुख्य यजमान के रूप में दीपक राय ने परिवार सहित शिरकत की। हवन यज्ञ के बाद मंदिर की परिक्रमा की गई। सूर्य देव के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि हवन यज्ञ करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पर्यावरण शुद्ध होता है। हवन यज्ञ की अग्नि से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि सूर्य मंदिर में त्यौहारों के अवसर व समय-समय पर हवज्ञ यज्ञ का आयोजन किया जाता है। हर रविवार को सर्वमनोकामना सिद्धि यज्ञ वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हवन यज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें। इस अवसर पर उमेश चौहान, अर्जुन पंडित, रामदयाल, शत्रुघन राय, रोहित कुमार, राम सागर राय, सिकंदर मेहतो, मुंशी राय, भोला राय, संजीव कुमार, रामविलास यादव, भूषण यादव, रामेश्वर यादव, नंद किशोर गुप्ता, रामसकल, उमाशंकर, लाल बाबू राय, रघुनाथ, मिथिलेश, नरेश, विनोद, सूरज मौजूद रहे।


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































