#Social

श्री कृष्ण गऊशाला करनाल में 20 अगस्त से शुरू होगा गऊ सेवा सदन का निर्माण

करनाल, अभी अभी। श्री कृष्ण गऊशाला की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गऊशाला में नई ईमारत गऊ सेवा सदन के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। महासचिव राम कुमार गुप्ता ने बीते महीनों के सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से गुरु दयाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले अरुण गुप्ता कोषाध्यक्ष थे, जिन्होंने अपनी व्यावसायिक व्यस्तताओं और निजी काम की परिस्थितियों के कारण आगे का दायित्व संभालने में असमर्थता जताई थी। बैठक में गौवंश चिकित्सालय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक और डॉक्टर की नियुक्ति की गई। प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि गऊशाला में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य 20 अगस्त को शुरू किया जाएगा। इस दिन सुबह 9.15 बजे भूमि पूजन होगा, जिसमें विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मेयर रेणु बाला गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पदमसेन गुप्ता, राजकुमार गोयल पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में संपूर्ण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान सुनील गुप्ता, महासचिव रामकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरदयाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष एस. के. गोयल, प्रबंधक दुलियाराम शर्मा, सदस्य सचिन गर्ग, संजय बतरा, मनीष गर्ग, अजय सैनी, विकास बंसल, अरुण बंसल, प्रदीप बंसल, रमेशचंद गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, बृजलाल गर्ग, सुभाष गुप्ता, कृष्ण लाल सिंगला, रामकिशन गुप्ता, सुशील गर्ग, सूरज अग्रवाल, अशोक गोयल, विकाश गर्ग, विनोद गर्ग व देशराज गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *