#International News

चीन में जूता फैक्टरी में भयंकर आग लगने से 28 लोगों की मौत

ABHI ABHI BREAKING : पूर्वी चीन में गुरुवार को जूतों की एक फैक्ट्री में लगी आग से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुरुआती आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जिनजियांग शहर की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए दर्जनों दमकल और बचाव कर्मी तेज़ी से काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिना कोई सटीक संख्या बताए भारी जान-माल के नुकसान की बात कही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *