#Social

3 दिन बाद बदलेगा मौसम, चलेगी आंधी, होगी बरसात!

ABHI ABHI BREAKING : दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दिल्ली आंचलिक केंद्र की ओर से जारी ताजा वेदर बुलेटिन में दिल्ली एनसीआर के लिए 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली फिलहाल बुरी तरह से तप रही है, लेकिन 28 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। आईएमडी ने दिल्ली में 28 मई से लेकर 31 मई तक लगातार चार दिनों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी तरह IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने भी 28 मई से 31 मई तक पश्चिमी यूपी में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट दिया है। यानी नोएडा में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान मैक्सिमम टेंप्रेचर में 2 से 3 डिग्री और मिनिमम टेंप्रेचर में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस का बड़ा उछाल आया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30-32°C और अधिकतम तापमान 44-45°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय जम्मू और उसके आस-पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके साथ ही 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया और ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रभावित करने जा रहा है। इससे दिल्ली का वेदर सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *