#Crime

नाम राजकुमार, काम लुटेरों वाले…, अब पकड़ा गया

करनाल, अभी अभी। करनाल पुलिस ने राजकुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि अपने साथी के साथ मिलकर उसने करनाल में एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर 16 से राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना शहर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-4 की टीम ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजकुमार निवासी कुम्हार वाली गली, करनाल को सेक्टर-16 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीती पांच मार्च की रात वह बस से मेरठ चौक उतरा था और अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ छीना-झपटी कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर में स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *