1 लाख रुपए मेें शादी, 100 लोग खाएंगे खाना, पढ़ें क्या है योजना!
करनाल, अभी अभी। वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्व समाज हित में एक सराहनीय पहल की है। अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में किसी भी समाज या बिदारी का कोई भी परिवार अपने बच्चों का विवाह समारोह आयोजित कर सकेगा। खास बात यह है कि मात्र एक लाख रुपए में ट्रस्ट की ओर से विवाह के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक प्रधान शम्मी बंसल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया। शम्मी बंसल ने कहा कि योजना के तहत संबंधित परिवार को एक लाख रुपए देने होंगे, जिसमें 100 लोगों के लिए भोजन व्यवस्था के साथ-साथ आकर्षक डेकोरेशन, डीजे और दूसरी आवश्यक व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाएंगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के गणमान्य लोगों से मिले सुझावों और बैठक मेें चर्चा के बाद यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि एक परिवार न्यूनतम खर्च में सम्मानपूर्वक अपने बेटा/बेटी का विवाह कर सके इस उद्देश्य के साथ यह कार्य शुरू किया गया है। इसकी सूचना सर्व समाज 36 लोगों की बिरदारी के बीच पहुंचाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए रास्ते पर चलते हुए वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट कार्य कर रही है। अग्रसेन भवन में विभिन्न प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इस अवसर पर प्रधान शम्मी बंसल, महासचिव पीके जैन, कोषाध्यक्ष बृज गर्ग, प्रदीप बंसल, राजेश गोयल, अंकुर गुप्ता, पंकिल गोयल, मनोज मित्तल, राजेंद्र गर्ग, बृजलाल गर्ग, पंकजमणि गोयल, योगेश गोयल, हरीश अग्रवाल व विनय गोयल आदि मौजूद रहे।



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































