#Social

डा. एसके गोयल गुरुग्राम यूनीवर्सिटी कोर्ट के सदस्य नियुक्त

करनाल, अभी अभी। गुरुनानक खालसा कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. एसके गोयल को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी कोर्ट का सदस्य नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल के आदेश पर यह नियुक्ति की गई है। यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। डा. एसके गोयल को तीन वर्ष के लिए सदस्य बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि डा. एसके गोयल का लंबा शैक्षणिक अनुभव रहा है। वह गुरुनानक खालसा कालेज के प्राचार्य रहे हैं। वर्तमान में कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। डा. एसके गोयल ने अपनी नियुक्ति के लिए राज्यपाल और गुुरुग्राम विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम यूनिवर्सिटी का कोर्ट अधिनियम-9 के तहत गठित सर्वोच्च वैधानिक निकाय है, जो 2017 के राज्य विधायिका अधिनियम के तहत काम करता है। यह मुख्य रूप से विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट, खातों, बजट अनुमानों (जैसे 2025-26) पर विचार करने, अनुमोदन करने और नीतिगत निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है। विश्वविद्यालय के प्रशासन, विकास और वित्त पर नियंत्रण रखने के लिए स्टैच्यूट 9 के अंतर्गत कोर्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोर्ट के सदस्य, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान और अधिकारी शामिल हैं। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अलावा बाहरी विशेषज्ञ भी शामिल होते हैं जो नीतिगत निर्णयों में सहायता करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *