#Political

नगर निगम करनाल का एक साल बेमिसाल रहा, मेयर को बधाई हो : त्रिलोचन सिंह

करनाल, अभी अभी। करनाल भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह ने मेयर रेणु बाला गुप्ता और नगर निगम के सभी पार्षदों व अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साल के कार्यकाल में विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने पर बधाई दी है। साथ ही आगामी वर्षों के लिए करनाल के विकास के लिए तैयार योजनाओं को लागू करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि लगातार तीसरी बार मेयर पद की जिम्मेवारी संभाल रही रेणु बाला गुप्ता ने करनाल के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से प्रेरित होकर नगर निगम के क्षेत्र में चारों ओर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। करनाल विधायक जगमोहन आनंद, हरियाणा विधानसभा स्पीकर एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी व इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा में करनाल में सबसे ज्यादा और सबसे तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। करनाल की जनता बधाई की पात्र हैं कि उन्हें रेणु बाला गुप्ता मेयर के रूप में मिली हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *