#Social

करनाल में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, 1 अप्रैल को होगा संकीर्तन

करनाल, अभी अभी। करनाल में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सेक्टर 12 हुडा मैदान में नवयुवक मां भगवती जागरण सभा की ओर से विशाल एवं भव्य आयोजन होगा। एक अप्रैल को विशाल संकीर्तन में बाला जी महाराज का गुणगान किया जाएगा। गायक विशाल शैली, तनु श्री व गौरव शान भजनों के माध्यम से बाला जी महाराज को रिझाएंगे। बधाई गीत गाकर हनुमान जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जाएंगी। संकीर्तन शाम सात बजे शुरू होगा। इससे पहले शाम चार बजे से श्री सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा, जिसमें पंडित मोहित शुक्ला पाठ करवाएंगे। नरजेश सैनी, कर्ण जग्गी व शुभम गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि 31 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड से यात्रा शाम चार बजे शुरू होगी। सेक्टर 12 में आर्ट बॉक्स गैलरी के नजदीक विश्राम लिया जाएगा। कार्यक्रमों में संतों महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *