#Crime

पराली जलाने के मामले में करनाल के 4 किसानों पर केस दर्ज

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग करनाल उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि जिला में पराली जलाने वाले 4 किसानों रमाना रमानी गांव के ईशम व नन्हा राम, बरनी के शक्ति सिंह और अरडाना के सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इन किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया तथा राजस्व रिकार्ड में लाल इंद्राज किया गया है जिससे किसान भविष्य में सरकारी योजना का कोई भी लाभ नहीं ले सकेंगे। न ही वे फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पराली न जलाकर प्रबंधन के लिए इन-सिटू व एक्स-सिटू का उपयोग करें। इन-सिटू व एक्स-सीटू वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा 1200 रुपए प्रति एकड़ की अनुदान राशि दी जाती है। दंडात्मक कार्यवाही से बचने के लिए व इस योजना के लाभ से वंचित न होने के लिए पराली में आग न लगाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *