#Social

विधानसभा स्पीकर के समक्ष उठाई करनाल में ट्रेनों के ठहराव की मांग

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण को पत्र सौंप कर करनाल रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों के ठहराव की मांग की। ये सभी गाडिय़ां करनाल से होते हुए बिहार जाती हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर को महाछठ पर्व का निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया। पत्र में कहा गया कि करनाल में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को त्यौहारों के दिनों में यातायात समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दोनों राज्यों के हजारों लोगों को आवागमन के लिए ट्रेन सबसे ज्यादा सुविधाजनक लगती है, लेकिन करनाल स्टेशन पर गाडिय़ों का ठहराव न होने के कारण बड़ी परेशानी इन लोगों को होती है। विधानसभा स्पीकर से मांग की गई कि करनाल रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर स्पेशल, हीराकुंड एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस व शहीद एक्सप्रेस का ठहराव करवाया जाए। हरविंद्र कल्याण ने महाछठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि ट्रेनों के करनाल में ठहराव की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि महाछठ पर्व कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर से 16 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर तक कथा शाम को सात से 10 बजे तक होगी। 15 नवंबर को शाम चार से सात बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह चार से सात बजे तक होगी। 15 नवंबर की शाम को भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। 16 नवंबर की सुबह उदयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ इस महा उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, आरएस सिंह, शत्रोघन राय, सागर राय, रामदयाल यादव, रोहित कुमार, मुंशी राय, रामविलास यादव, राम सागर राय, सिकंदर मेहतो, नागेंद्र मेहतो, भोला राय, अरविंद यादव, भूषण यादव, राम सोगारथ, संजीव कुमार, उमा शंकर, अजय यादव, अशोक यादव, नंद किशोर गुप्ता, राम कुमार प्रधान, कारी पासवान प्रधान, अजय कुमार, राम सोगारथ, शंकर गुप्ता, अनिल, संजय, दिलीप कुमार व दीवाकर प्रसाद मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *