#Social

जेसीआई करनाल गोल्ड के प्रधान बने दुर्गेश गुप्ता

करनाल, अभी अभी। सामाजिक संस्था जेसीआई करनाल गोल्ड की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। एक निजी होटल में हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका प्रमोद बंसल ने अदा की। आगामी एक वर्ष के लिए यह कार्यकारिणी कार्य करेगी, जिसमें जेसी दुर्गेेश गुप्ता को प्रधान पद की जिम्मेवारी मिली है। इसके अलावा जेसी अंकुश गोयल को सचिव, जेसी योगेश कंसल को कोषाध्यक्ष जेसी लक्ष्य गुलाटी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। उपप्रधानों में अरविंद वैद, विक्रांत शर्मा, उत्कर्ष लाठर, गौरव मित्तल, भारत गुप्ता व आशीष चावला को शामिल किया गया है। इसी प्रकार बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टरर्स में कर्ण चौधरी, नीतिन गर्ग दीवान, मुनीष चावला, नवीन खुराना, सन्नी गुप्ता, टिंकू बंसल व नीतिन गोयल को शामिल किया गया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान जेसी श्रेयांस बंसल ने नई टीम को बधाई दी। नई कार्यकारिणी का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि जेसीआई करनाल गोल्ड के सभी उद्देश्यों को संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। ज्यादा से  ज्यादा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *