#Social

अग्रसेन भवन करनाल में 31 अक्तूबर को होगा भजन क्लबिंग कार्यक्रम

करनाल, अभी अभी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट करनाल व अखिल भारतीय वैश्य फैडरेशन कोर ग्रुप करनाल की ओर से यह आयोजन अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन में शम्मी बंसल की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण को आमंत्रित किया गया है। आरजे कार्तिक मोटीवेशनल और आध्यात्मिक भजनों की खास प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर पीके जैन ने बताया कि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर, विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता, असंध विधायक योगेेंद्र राणा, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी व इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। भजन क्लबिंग के माध्यम से युवाओं को भी भक्ति एवं आध्यात्मिकता से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में संगीत, भक्ति और सकारात्मक विचारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में पंकज गोयल, कृष्ण कुमार गोयल, हर्ष गोयल, सुशील जैन, सतीश गुप्ता, तरूण बंसल, मनीष बंसल, विवेक गुप्ता, प्रवीन गर्ग व गौरव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर पीके जैन, जगमाल गुप्ता, विनय बंसल, प्रदीप बंसल, बृजलाल गर्ग, विनोद गोयल व पंकिल गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *