#Political

हरियाणा को पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य : अरविंद शर्मा

करनाल में केबिनेट मंत्री ने अपने पुरानी साथी किशोर नागपाल के नए प्रतिष्ठान का किया उदघाटन
करनाल, अभी अभी। हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण के दौरान देश में विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है। पिछले 12 वर्षों में किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा वर्ग, कर्मचारी, शहीदों के परिवार, खिलाड़ी, महिलाएं और बुजुर्गों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में बदलाव लाने के प्रयास किए गए हैं। इन कार्यों की देशभर में लोग सराहना कर रहे हैं। डॉ अरविंद शर्मा करनाल के सर्राफा बाजार में अपने पुराने साथी किशोर नागपाल के नए प्रतिष्ठान श्री राम ज्वैलर्स का उदघाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने नागपाल परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। माता जी से आशाीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि नागपाल परिवार के साथ उनके पुराने संबंध हैं। किशोर नागपाल ने ईमानदारी और मेहनत के साथ जीवन में आगे बढऩे का कार्य किया है। किशोर नागपाल अपने पिता राम नारायण के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सेवा समर्पण को लेकर देशभर में लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं ताउम्र स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर देश के विकास और प्रधानमंत्री के सेवा भाव को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा आशीर्वाद स्वरूप दीप जलाए गए। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में राष्ट्रहित को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में एबीवीपी की जीत को भी युवाओं के राष्ट्र के बारे में पहले सोचने की भावना से जोडक़र देखा गया। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि नशे की समस्या केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज की सक्रि भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। हरियाणा को पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *