जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए, करनाल में नरेश राणा को मिली जिम्मेवारी

चंडीगढ़, अभी अभी। जननायक जनता पार्टी ने अपनी नीतियों और गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। जेजेपी ने अंबाला में मनजिंदर सिंह ढिल्लों, भिवानी में राजू मेहरा, दादरी में राजेंद्र श्योराण, फरीदाबाद में अनिल खुटेला, फतेहाबाद में कुलदीप सीगड़, गुरुग्राम में मेघराज यादव, हिसार में रवि आहूजा, हांसी में सुभाष बेरवाल, झज्जर में डॉ विकास पराशर को जिला प्रवक्ता बनाया है। इसी तरह जींद में विकास जांगड़ा, कैथल में एडवोकेट चरण सिंह सजूमा, करनाल में नरेश राणा, कुरुक्षेत्र में शेखर डोगरा, महेंद्रगढ़ में विजय छिल्लरो, मेवात में राहुल जैन, पलवल में दिनेश शर्मा, पंचकूला में सुरेश पाठक, पानीपत में बिजेंद्र सहरावत को जेजेपी जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रेवाड़ी में कमल शर्मा, रोहतक में एडवोकेट अजय इंदौरा, सिरसा में अमर सिंह ज्याणी, सोनीपत में सुधीर धनखड़ और यमुनानगर में दमन शर्मा जेजेपी के जिला प्रवक्ता होंगे।




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































