#Social

पीयूष ने गाया सबसे अच्छा गाना, डांस में अरमान अव्वल रहे

गुरु नानक खालसा कालेज में प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन
करनाल, अभी अभी। गुरु नानक खालसा कालेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज के विभिन्न संकायों के छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। गायन, नृत्य, मिमक्री, मोनो एक्टिंग, कविता, भाषण, पेंटिंग, प्रश्रोत्तरी तथा वाद्य यंत्र में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य डा. चुहड़ सिंह ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कालेज एक बगीचा है और सभी विद्यार्थी फूल हैं और फूलों से ही कालेज की सुंदरता है। उन्होंने कहा कि कालेज से शिक्षा प्राप्त करके विद्यार्थी न केवल उच्च पदों पर आसीन बल्कि कला, संगीत, फिल्म और अध्यात्म के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम में गायन और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दे कर समां बांध दिया। डॉ कृष्ण अरोड़ा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न जानदार प्रस्तुतियां दी। गायन में पीयूष ने पहला, यश ने दूसरा तथा हितांशी ने तीसरा पुरस्कार जीता।

एकल नृत्य में अरमान ने पहला, आर्यन ने दूसरा तथा तनिष्का ने तीसरा पुरस्कार जीता। वहीं संगीत वाद्य यंत्र में अरमान ने पहला, पीयूष ने दूसरा तथा दिनेश ने तीसरा पुरस्कार जीता। समूह नृत्य में नवनीत एंड पार्टी ने पहला, मनप्रीत एंड पार्टी ने दूसरा तथा प्रभजोत एंड पार्टी ने तीसरा पुरस्कार जीता। मंच संचालन सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डा. बीर सिंह तथा डॉ सिमरतपाल कौर ने किया। इस दौरान सुंदर फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इसमें अरमान को मिस्टर कालेज तथा तनिष्का को मिस कालेज का खिताब दिया गया। प्रो. अंजु चौधरी, प्रो. प्रीति, डॉ देवीभूषण, डॉ अजय, प्रो. प्रदीप, डा. उपासना सिंह, डा. जतिंदरपाल सिंह, डॉ आरती शर्मा, डॉ अमित, प्रो. चेष्टा अरोड़ा, डॉ सोनिया वधावन, प्रो. अनिल सिंह, प्रो. कीर्ति राणा, प्रो. कृष्ण राम, प्रो. कमल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इनके अतिरिक्त कविता पाठ में महक ने पहला, सिमरनजीत ने दूसरा तथा नीतिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में महक ने पहला, स्मृति ने दूसरा तथा ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने सफल और शानदार आयोजन के लिए प्राचार्य, स्टॉफ तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *