#Social

कल्पना ने बनाया सबसे अच्छा कार्टून, भाषण देने में अकालजोत अव्वल रही

केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में हुआ टैलेंट शो का आयोजन

करनाल, अभी अभी। कुमारी विद्यावती आनंद डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय, करनाल में युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या मीनू शर्मा एवं वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं ने मुख्य अतिथि का हरियाली के प्रतीक पौधे भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि अंजली चौधरी ने छात्राओं को भारत सरकार द्वारा संचालित ‘विकसित युवा भारत’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

महाविद्यालय की प्राचार्या मीनू शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि इनसे छात्राओं की प्रतिभा एवं हुनर को मंच मिलता है तथा उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।

युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ. स्वाति एवं डॉ. शिवांगी तथा सह-संयोजिका डॉ. अनुराधा नागिया ने प्राचार्या एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, ललित कला एवं संगीत कला से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल एवं समूह नृत्य तथा ‘मिस के.वी.ए. डी.ए.वी. फ्रेशर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रस्तुतियों से संपूर्ण सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मंजू सिंह, डॉ. सुनीत भंडारी, डॉ. सुषमा ठाकुर, डॉ. संगीता गुरुंग, डॉ. संजना रहेजा, डॉ. अंजू नरवाल, डॉ. लखविंदर, डॉ. सुनीता सलारिया, डॉ. रेनू बालियान, डॉ. मोनिका, डॉ. पूनम, डॉ. दीप्ति, डॉ. ईशा, डॉ. नादिया, डॉ. निताशा एवं अपूर्वा ने निभाई। डॉ. सौम्या, श्रीमती जैशमीन एवं डॉ. सीमा ने मंच संचालन किया।

प्रथम दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

– भाषण प्रतियोगिता: अकालजोत (बी.ए. द्वितीय वर्ष) प्रथम, प्राची (बी.एससी. तृतीय वर्ष) द्वितीय, शांभवी (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) तृतीय तथा श्रेया शर्मा (बी.एससी. प्रथम वर्ष) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
– कविता पाठ प्रतियोगिता: ललित (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– वाद-विवाद प्रतियोगिता: प्राची शर्मा (बी.एससी. तृतीय वर्ष) प्रथम, चिंकी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) द्वितीय तथा अर्चिता जैन (बी.कॉम. तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहीं।
– प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: मुस्कान, जैशफिशा खान एवं अर्चिता जैन की टीम प्रथम; रश्मि, पलक एवं प्राची की टीम द्वितीय तथा काजल, जैशिका एवं शिमोन की टीम तृतीय स्थान पर रही।
– गीत-ग़ज़ल प्रतियोगिता: गुरनूर कौर प्रथम, कोमल रानी द्वितीय तथा संतोष तृतीय स्थान पर रहीं।
– लोकगीत प्रतियोगिता: कोमल रानी प्रथम, गुरनूर कौर द्वितीय तथा शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
– वाद्य यंत्र प्रतियोगिता: कोमल रानी ने प्रथम तथा गुरनूर कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
– रंगोली प्रतियोगिता: नवप्रीत प्रथम, कशिश द्वितीय तथा हंसिका तृतीय स्थान पर रहीं।
– मेहंदी प्रतियोगिता: नेहा प्रथम, करिश्मा द्वितीय, सुहानी तृतीय तथा नितिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
– पेंटिंग प्रतियोगिता: अनवी प्रथम, सुनिधि द्वितीय, निमरत तृतीय तथा सलोनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
– कार्टून बनाओ प्रतियोगिता: कल्पना प्रथम, अदिति द्वितीय, मीनल तृतीय तथा मनप्रीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

– समूह नृत्य: पलक समूह प्रथम, गिद्दा समूह द्वितीय तथा रौनक एवं योगिता समूह तृतीय स्थान पर रहे।
– एकल नृत्य: मुस्कान प्रथम, अंशिका द्वितीय, स्नेहा तृतीय तथा जसमीत एवं अनुष्का ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
– के.वी.ए. डी.ए.वी. मिस फ्रेशर: आयुषी (बी.वोक.) ने ‘मिस के.वी.ए. डी.ए.वी. फ्रेशर’ का खिताब जीता। रिषिका (बी.एससी.) ने ‘मिस एलिगेंट’ का खिताब प्राप्त किया। भूमिका प्रथम रनर-अप तथा कनिका द्वितीय रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, मंचीय कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *