निर्जला एकादशी पर होगा प्राचीन पीपल वाला मंदिर में होगा श्री श्याम संकीर्तन
करनाल, अभी अभी। गुरुवार को निर्जला एकादशी देशभर में मनाई जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ ठंडे मीठे जल की छबीलें लगाकर लोग पुण्य कार्य करेंगे। इसी क्रम में प्राचीन पीपल वाला मंदिर जुंडला गेट में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से यह जानकारी दी गई। संकीर्तन शाम छह बजे शुरू होगा और प्रभु इच्छा तक चलेगा। मंदिर में नए सभागार में यह भव्य आयोजन होगा।


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































