#Social

दिल्ली में पहले महिला पुलिस थाने का उदघाटन

ABHI ABHI BREAKING  : राष्ट्रीय राजधानी का पहला पूर्ण महिला पुलिस थाना शुक्रवार को उत्तर दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में उद्घाटित किया गया। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों के बेहतर निपटारे के उद्देश्य से उठाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन परिसर में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की उपस्थिति में इस पुलिस थाने का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि यह नवस्थापित पुलिस थाना दिल्ली का पहला ऐसा थाना है, जिसमें पूरी तरह महिला कर्मियों की तैनाती की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *