#Social

राहुल गांधी के जन्मदिन पर करनाल कांग्रेस लगाएगी रक्तदान शिविर

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को है। करनाल जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने प्रिय जननेता के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है। जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल में प्रथम तल पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसका समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रखा गया है। कैंप में एकत्रित रक्त थैलीसीमिया पीडि़त बच्चों को दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *