#Social

करनाल में श्री राधा जागरण का आयोजन 15 मई को

करनाल, अभी अभी। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार करनाल की ओर से श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव ‘श्री राधा जागरण’ का आयोजन 15 मई को किया जाएगा। विशाल एवं भव्य कार्यक्रम सेक्टर 12 हुडा मैदान में होगा। रविवार को भूमि पूजन के साथ ही पांडाल को भव्य रूप में सजाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी पंकिल गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में यह दिव्य भक्ति संध्या होगी। वृंदावन से बाबा चित्र विचित्र जी महाराज और पूर्णिमा दीदी मधुर आवाज में भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। देश के प्रमुख संतों के आर्शीवचन कार्यक्रम में सुनने को मिलेंग। कार्यक्रम का समय सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगा। शहर में प्रवेश द्वार लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *