#Political

सदभावना यात्रा से हरियाणा में मजबूत होगी कांग्रेस : जीतराम कश्यप

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन जीतराम कश्यप ने कहा कि पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह की ओर से निकाली जा रही सदभावना यात्रा में प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत होगी। भाईचारे का संदेश देती इस यात्रा को पूरे राज्य में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में सदभावना यात्रा में शामिल हुए। इससे सदभावना यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल शिखर पहुंच गया। राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। साथ ही जनता से आह्वान किया कि कांग्रेस का साथ देकर प्रदेश-देश को भाजपा के कुशासन से छुटकारा दिलाने का काम करें। जीतराम कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर वोट चोरी करके सत्ता हथियाने के आरोप बिल्कुल सही हैं। अगर भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी का खेल न खेला होता तो वह कभी सत्ता में नहीं आ सकती थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी और भाजपा का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *