#International News #Sports

फ्रेंच किक बॉक्सिंग एशियन चैंपियनशिप में भाई-बहन ने जीते मेडल

करनाल, अभी अभी। करनाल के भाई-बहन की जोड़ी ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। काठमांडू में आयोजित सातवीं एशियन स्वात (फ्रेंच किक बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में भव्या ने गोल्ड मेडल जीता और देवांश भारद्वाज ने सिल्वर पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन मई तक किया गया था। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी अपने पिता से ही कोचिंग लेते हैं। पिता राजेश भारद्वाज पेशे से एडवोकेट हैं। आरंभ से ही वह अपने बच्चों को स्वयं प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। पिता के मार्गदर्शन में खेलते हुए भव्या और देवांश ने पहले भी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल व ब्रांज मेडल जीते हैं। काठमांडू में हुई एशिया स्तर की चैंपियनशिप में 10 देशों के 200 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। दोनों खिलाडिय़ों के करनाल पहुंचने पर उनके माता-पिता और करनाल के लोगों ने बधाई दी। एडवोकेट राजेश भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि भव्या और देवांश करनाल के साथ-साथ हरियाणा और पूरे देश का नाम विश्व स्तर पर चमका रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *