बजाज ऑटो को हुआ 2746 करोड़ रुपए का फायदा, 13,71,058 वाहन बेचे
ABHI ABHI BREAKING : बजाज ऑटो ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का प्रॉफिट टैक्स के बाद ₹2,746 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹2,049 करोड़ के मुकाबले 34 प्रतिशत ज्यादा है। इसने अब तक का सबसे ज्यादा स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है। इस बढ़त के पीछे घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ रही। बजाज ऑटो ने बताया कि इस मुनाफे में ₹35 करोड़ का एक एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है। यह सेल्स टैक्स डिफरल लोन को डिस्काउंट पर पहले चुकाने से मिला। बजाज ऑटो का रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढक़र ₹16,006 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹12,148 करोड़ था। Ebitda 36 प्रतिशत बढक़र ₹3,323 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹2,451 करोड़ था। ऑपरेटिंग मार्जिन भी 20.2 प्रतिशत से बढक़र 20.8 प्रतिशत हो गया, यानी 60 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ है। घरेलू बाजार में टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 24 प्रतिशत बढक़र 7,60,846 यूनिट हो गई। निर्यात भी 25 प्रतिशत बढक़र 6,10,212 यूनिट पहुंच गया। कुल मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढक़र 13,71,058 यूनिट हो गई।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































