#Protest

2 दिन हड़ताल पर रहेंगे इस बड़े बैंक के कर्मचारी! पढ़े कब होगी ये हड़ताल

BANK STRIKE NEWS : देश के सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिन की देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, बेहतर कार्य परिस्थितियों और लंबित मांगों को लेकर की जा रही है। खासतौर पर वर्कमेन कैटेगरी के कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे। यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की ओर से बुलाई गई है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबे समय से अनदेखी की जा रही हैं और समझौतों को सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 2 मई 2026 को एसबीआई चेयरमैन को नोटिस भेजकर बताया कि यह हड़ताल औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत की जा रही है। अगर 25 या 26 मई को छुट्टी पड़ती है, तो हड़ताल 27 मई को की जाएगी। फेडरेशन ने कुल 16 मांगें रखी हैं, जिनमें भर्ती, पेंशन, वेतन और कामकाजी हालात से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके अधिकारों को लगातार कमजोर किया जा रहा है और उनकी आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *