#Political

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने महंगाई का चाबुक चलाया : भूपिंद्र लाठर भुप्पी

करनाल, अभी अभी। करनाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने कहा कि कमर्शिलयल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी सरकार के जन विरोधी होने का प्रमाण है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते देश में गैस किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ा, लेकिन सरकार हालात सामान्य होने के झूठे दावे करती रही। सरकार की ओर से बार-बार यह भी कहा गया कि गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। अब पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त होते ही कमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए और पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम 200 रुपए से ज्यादा बढ़ा दिए गए। यह चचाएं भी सच हो सकती है कि 4 मई को चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी जाए। भूपिंद्र लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता पर महंगाई का चाबुक चलाने का काम किया है। सरकार सोची समझी प्लॉनिंग के तहत आम आदमी पर महंगाई का बोझ लाद रही है। कांग्रेस सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है और मांग करती है कि एलपीजी सिलेंडरों के बढ़े दाम वापस लिए जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *