#Protest

फायर ब्रिगेड कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे, 5 मई तक बढ़ाई हड़ताल

करनाल, अभी अभी। बीती आठ अप्रैल से हड़ताल पर चल रहे हरियाणा के फायर ब्रिगेड कर्मचारी अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ ने भूख हड़ताल में कर्मचारियों का साथ देने का एलान किया है। संघ से जुड़े तमाम विभागों के कर्मचारी भूख हड़ताल में भागीदारी करेंगे। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन की ओर से कहा गया है कि भूख हड़ताल पांच मई तक जारी रहेगी। बुधवार को करनाल दमकल केंद्र मेें चल रहे धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान संदीप त्यागी ने की व संचालन विनोद कुमार ने किया। संदीप त्यागी ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। फरीदाबाद अग्निकांड में मारे गए दो फायर कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता दी जाए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर ने कहा कि दमकल कर्मचारियों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। ये कर्मचारी जान जोखिम में डालकर जन सेवा के कार्य करता है। अपनी डयूटी ईमानदारी से निभाते हैं। खेद की बात है कि सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। सीटू, सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठन फायर कर्मचारियों की भूख हड़ताल में साथ देंगे। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर, कार्यवाहक प्रधान रामकुमार कश्यप, सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा, कमलजीत, देवेंद्र कुमार, ताराचंद, सुखबीर शर्मा, रणबीर, कैलाश, प्रदीप व विजय शर्मा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *