अब ओटीपी की जरूरत नहीं! फिंगरप्रिंट से हो जाएगी पेमेंट, फ्लिपकार्ट ने शुरू की ये सुविधा
ABHI ABHI BREAKING : भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर में पेमेंट एक्सपीरियंस अगले लेवल पर ले जाने और ग्राहकों के लिए भुगतान प्रणाली और आसान करने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और PayU के साथ मिलकर नया बायोमेट्रिक ऑथिंटिकेशन पेमेंट सिस्टम की शुरुआत की है। इसका नाम फ्लैशपे (FalshPay) रखा गया है। अब ग्राहकों को फ्लिपकार्ट से शॉपिंग के दौरान पेमेंट करने के लिए ओटीपी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के माध्यम से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करके आसानी से कुछ ही सेकंड में पेमेंट कर लेंगे। यानी एक टच में आपका काम आसान हो जाएगा।
कई बार प्रॉपर नेटवर्क नहीं मिल पाने जैसे कई कारणों से ओटीपी के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि रीसेंड ओटीपी पर भी बार-बार क्लिक करने के बाद भी समय रहते ओटीपी नहीं आता और इसके कारण ग्राहक परेशान होते हैं। लेकिन इस नए बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम से आपकी यह परेशानी खत्म हो जाएगी। क्योंकि आप अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के इस्तेमाल से ही एक क्लिक में पेमेंट कर पाएंगे।इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल एक्सिस बैंक के कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर ही मिलेगी अन्य बैंकों के लिए अभी इसकी शुरुआत नहीं की गई है।




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































