#Social

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल के प्रयोग पर लगाई रोक

Kedarnath Mobile Phone Ban : उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर से अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, कभी कोई जूते पहनकर मंदिर तक पहुंच जाता है तो कभी कोई कुछ ऐसा करता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना जाता है। जिससे कई बार धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर उठते रहते हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने एक सख्त फैसला लिया है। दरअसल, अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को अब मंदिर के अंदर फोन ले जाने, फोटो खींचने, वीडियो रिकॉर्ड करने या रील बनाने की अनुमति नहीं है। मंदिर प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई शख्स ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्टी ने कहा कि यह फैसला आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने और श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *