#Political

6 महीने में 2 बार सर्कल रेट बढ़ाना अनुचित, फैसला वापस ले सरकार : सुरेश गुप्ता

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। यह जनता के साथ सरासर अन्याय है। छह महीने पहले एक अगस्त 2025 को सर्कल रेट बढ़ाए गए थे। सैनी सरकार जनता को ‘अपने घरों’ से वंचित रखना चाहती है। महंगाई पर अंकुश लगाने की बजाए लोगों की जेब खाली करने वाली योजनाओं को जबरन लागू किया जा रहा है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में सैनी सरकार महंगाई रोकने में फेल हो गई हैं। जनता को एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर तक ब्लैक में लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी महंगाई के बीच सर्कल रेट बढ़ाने का फैसला अनुचित है। सरकार का यह निर्णय जनता के खिलाफ है। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि एलपीजी किल्लत की वजह से होटल, रेस्टोरेंट ढाबे और चलते-फिरते रेहड़ी वालों का काम ठप्प हो गया है। सरकार बार-बार कहती है कि कोई किल्लत नहीं है, जबकि वास्तव में लोगों को सिलेंडर नहीं दिए जा रहे। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल तक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे। आशंका है कि चुनाव के तुरंत बाद पेट्रोल डीजल के दामों में भारी बढ़ोती कर सकती है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में अपराधी सरेआम घूम रहे हैं। व्यापारियों को डराया धमकाया जा रहा है। फिरौैतियां मांगी जा रही हैं। सैनी सरकार ने हरियाणा को क्राइम में नंबर वन बनाने का काम किया है। नशे का कारोबार हरियाणा में बढ़ता जा रहा है। बेराजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि जनहित में सर्कल रेट न बढ़ाए जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *