#Political

कर्मवीर बौद्ध के राज्यसभा सदस्य बनने पर बांटे लड्डू

करनाल, अभी अभी। अंबेडकरवादी सामाजिक संस्थाओं ने कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। करनाल में अंबेडकर चौक पर लड्डू बांट कर खुशियां मनाई गई। इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुसुचित जाति वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। दलित समाज के लोगों में खुशी की लहर है। इस मौके पर जोगिंद्र वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मवीर बौद्ध के राज्यसभा सदस्य बनने से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। कर्मवीर बौद्ध सर्वसमाज के नेता हैं। वह अनुसूचित जाति वर्ग को लोगों की आवाज को भी राज्यसभा में उठाएंगे। वह अंबेडकरवादी सोच के व्यक्ति हैं। उनकी कार्यप्रणाली में डा. भीमराव अंबेडकर की सोच देखने को मिलेगी। कृष्ण कुटेल ने कहा कि कर्मवीर बौद्ध संविधान के ज्ञाता हैं और संविधान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जोगिंदर वाल्मीकि, कृष्ण कुटेल, मान सिंह वकील,सुबे सिंह गोन्दर, प्रवीण उचाना, प्रहलाद चहल, राधेश्याम,सुरजभान सोलंकी,रवि चालिया, विनोद जयन्त, अर्जुन जाटों गेट, संजय बस्तली, जसपाल माजरा, राममेहर, आजाद दरड़, राजेश व सुभाष मेहरा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *