#Protest

बरसात से गेहूं की फसल खराब हुई, किसानों को मुआवजा दे सरकार : बहादुर मैहला

करनाल, अभी अभी। करनाल में बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गेहूं समेत कई फसलें खराब हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही गिरदावरी करवा कर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाए। सरकार किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करे। यूनियन के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि रविवार को चली तेज हवाओं, बरसात और ओला वृष्टि से फसलें खराब हो गई। कई क्षेत्रों में तो गेहूं पूरी तरह से गिर गई। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही आर्थिक नुकसान में चल रहा है। कर्ज लेकर देश की जनता का पेट भरने के लिए फसलों का उत्पादन करता है। एमएसपी न मिलने से किसानों को लाभ भी नहीं मिलता। ऐसे में प्राकृतिक मार से किसानों की कमर टूट गई है। गेहूं की कटाई का समय नजदीक आ गया है। जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें सरकार मुआवजा दे। तुरंत प्रभाव से गिरदावरी का काम शुरू करवाया जाए। बहादुर मैहला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक विशेष निर्देश जारी करें ताकि किसानों को जल्दी राहत मिल सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *