#Political

पेंशन काट कर सरकार ने बुजुर्गों का अपमान और अन्याय किया : सुरेश गुप्ता

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा सरकार द्वारा बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन काटे जाने का कांगेस पुरजोर विरोध करती है। यह फैसला गरीब, असहाय और बुजुर्ग नागरिकों के साथ सीधा अन्याय है, जिन्हें सरकार ने महंगाई के इस दौर में बेसहारा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत कर प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया, आज भाजपा सरकार ने उनकी पेंशन काटकर उनके सम्मान पर चोट की है। पेंशन कोई एहसान नहीं बल्कि यह बुजुर्गों का अधिकार है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को राहत दे रही है। इधर बुजुर्गों, किसानों और गरीब वर्ग से उनका हक छीना जा रहा है। पेंशन कटौती से हजारों परिवारों के सामने रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि सभी बुजुर्गों की कटी हुई पेंशन तुरंत बहाल की जाए और भविष्य में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। यदि सरकार ने पेंशन बहाल नहीं की तो कांग्रेस सडक़ों पर उतरकर बुजुर्गों के लिए संघर्ष करेंगे और उनके हकों की आवाज उठाएंगे। सुरेश गुप्ता ने कहा कि पांच फरवरी को करनाल में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। पानीपत में भी लोगों के बीच जाकर उन्हें मनरेगा बचाओ संग्राम से जोड़ा जा रहा है और सरकार की पोल खोली जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *