#Political

बजट में किसान, गरीब और मध्यम वर्ग को राहत नही मिली : भूपिंद्र लाठर

करनाल, अभी अभी। करनाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर (भुप्पी) ने कहा कि बजट में हरियाणा की अनदेखी की गई है। बजट भाषण में करनाल का नाम तक नहीं लिया गया। उन्होंंने बजट को पुराने वादों की विफलता का दस्तावेज़ बताया। बजट में किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। भूपिंद्र लाठर ने कहा कि भाजपा बेरोजग़ारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर मौन है। आर्थिक असमानता को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार केंद्र सरकार से प्रदेश की जनता के हितों के लिए कोई सिफारिश नहीं कर रही। विकास का झूठ फैलाया जा रहा है। करनाल की जनता ट्रेफिक जाम, क्राइम, खस्ता हालत सडक़ों, दूषित पानी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। लोगों को उम्मीद थी कि बजट में करनाल के लिए कुछ खास घोषणाएं की जाएंगी, लेकिन बजट भाषण में करनाल का नाम तक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजट का विरोध करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *