#Social

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों का एलान! धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार

NEW DELHI : सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 नायकों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है, जबकि झारखंड राज्य के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है. इनके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है.

चुनावी राज्य केरल से आने वाले 8, तमिलनाडु से 13, बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला है.

5 लोगों को मिला पद्म विभूषण

अभिनेता धर्मेंद्र को कला के लिए और वीएस अच्युतानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है. इनके अलावा, केरल से आने वाले केटी थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए और पी नारायणन को साहित्या और शिक्षा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि यूपी से आने वाले एन. राजम को कला के लिए पद्म विभूषण मिला है.

इन 13 लोगों को मिला पद्म भूषण पुरस्कार

देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण इस साल 13 नायकों को मिला है. इनमें अलका याग्निक को कला के लिए, भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों के लिए, तमिलनाडु से आने वाले कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को मेडिकल क्षेत्र के लिए, केरल से आने वाले मामूटी को कला के लिए, यूएसए से आने वाले डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु को मेडिकल के लिए, पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) कला के लिए, तमिलनाडु से आने वाले एसकेएम मैलानंदन को समाजिक कार्य, कर्नाटक से आने वाले एस आर गणेश को कला के लिए, झारखंड से आने वाले शिबू सोरेन को सार्वजनिक मामलों के लिए,  उदय कोटक को उद्यम के लिए,  वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के लिए, केरल से आने वाले वेल्लापल्ली नटेसन को सार्वजनिक मामलों और अमेरिका के विजय अमृतराज को खेल के लिए पुरस्कार मिला है.

114 नायकों को मिला पद्म श्री

राजेंद्र प्रसाद- मेडिकल- उत्तर प्रदेश
रामा रेड्डी ममीडी (मरणोपरांत)- पशुपालन- तेलंगाना
राममूर्ति श्रीधर- रेडियो ब्रॉडकास्टिंग- दिल्ली
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले- मेडिकल- छत्तीसगढ़
रतिलाल बोरिसागर- साहित्य और शिक्षा- गुजरात
रोहित शर्मा- खेल के लिए- महाराष्ट्र
एसजी सुशीलाम्मा- सामाजिक कार्य के लिए- कर्नाटक
संगयुसांग एस पोंगेनर- कला के लिए- नागालैंड
निरंजन दास- आध्यात्म के लिए- पंजाब
सरत कुमार पात्रा- कला के लिए- ओडिशा
सरोज मंडल- मेडिकल के लिए- पश्चिम बंगाल
सतीश शाह (मरणोपरांत)- कला के लिए- महाराष्ट्र
सत्यनारायण नुवाल- उद्यम के लिए- महाराष्ट्र
सविता पूनिया- खेल के लिए- हरियाणा
प्रोफेसर शफी शौक- साहित्य और शिक्षा- जम्मू-कश्मीर
शशि शेखर वेम्पटी- साहित्य और शिक्षा- कर्नाटक
श्री राम देवबा लाड- मेडिकल के लिए- महाराष्ट्र
शउभा वेंकटेशन आयंगर- विज्ञान और इंजीनियरिंग- कर्नाटक
श्याम सुंदर- मेडिकल के लिए- उत्तर प्रदेश
सीमांचल पात्रा- कला के लिए- ओडिशा
सिवासंकरी- साहित्य और शिक्षा- तमिलनाडु
सुरेश हनगावडी- मेडिकल के लिए- कर्नाटक
ब्रह्मदेव जी महाराज- सामाजिक कार्य- राजस्थान
टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत), उद्यम- कर्नाटक
तागा राम भील- कला के लिए- राजस्थान
तरुण भट्टाचार्य- कला के लिए- पश्चिम बंगाल
तेची गुबिन- सामाजिक कार्य- अरुणाचल प्रदेश
थिरुवारुर बख्तावत्सलम- कला के लिए – तमिलनाडु
तृप्ति मुखर्जी- कला के लिए- पश्चिम बंगाल
वीझिनाथन कामाकोटी- विज्ञान और इंजीनियरिंग- तमिलनाडु
वेम्पटी कुतुंबा शास्त्री- साहित्या और शिक्षा- आंध्र प्रदेश
व्लादिमीर मेस्तविरिष्की (मरणोपरांत)- खेल के लिए- जॉर्जिया
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)- कला के लिए- मणिपुर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *